सामरिक महत्त्व की Bhanupali bilaspur railway line का कार्य दिन-रात तेज गति से किया जा रहा है।
खास बात यह है कि गोबिंदसागर झील पर प्रस्तावित तीन किलोमीटर लंबा बायडक्ट ब्रिज पयर्टन के लिहाज से आकर्षण का केंद्र बनेगा
1700 करोड़ रुपए लागत की Bhanupali bilaspur railway line परियोजना सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है
तीन किलोमीटर लंबाई में निर्मित होने वाला रेल ट्रैक पूरी तरह से गोबिंदसागर से होकर गुजरेगा।
रेलवे ट्रैक के निर्माण के लिए विभिन्न स्थलों पर विभिन्न ऊंचाइयों के 12-12 पिल्लरों के समूह को निर्मित करने के लिए 30-30 मीटर गहराई की नींव को डेढ़-डेढ़ मीटर गोलाकार 10 एमएम मोटी लोहे की चादर से बनी पाइप को ड्रिलिंग मशीन से खुदाई करके जमीन में गाड़ा जा रहा है