osama bin laden के सौतेले भाई शेख तारेक बिन लादेन ने दुनिया का सबसे लंबा झूला पुल ( World Longest Bridge plan )बनाने का प्लान बनाया है. यह पुल लाल सागर ( Red Sea ) पर बनाया जाएगा , जो 32 किलोमीटर लंबा होगा. जिबूती और यमन के तटों के बीच पुल बनाने के लिए एक प्रस्तावित निर्माण परियोजना है । इसका निर्माण अल नूर होल्डिंग इन्वेस्टमेंट द्वारा किया जाएगा और राजमार्ग के केंद्र में छह लेन का राजमार्ग और चार-ट्रैक रेलवे बनाये जाने की योजना है ।
Tarek Bin Laden के इस पुल को ‘ब्रिज ऑफ द हॉर्न्स’ नाम दिया गया है. यह पुल में कॉजवे और sunspension bridge का कॉम्बिनेशन हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह पुल अल नूर प्रोजेक्ट का ही हिस्सा होगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस रास्ते से रोजाना 1 लाख के करीब वाहन गुजर सकेंगे. इसके अलावा 4 हल्की railway lines से हर रोज 50 हजार यात्री गुजर सकते हैं . इसके अलावा इसी पुल से Gas और पानी की भी पाइपलाइन गुजरेगी. यह पुल भारी संख्या में जहाजों को भी समायोजित करेगा, जो स्वेज नहर होते हुए लाल सागर से गुजरती हैं. जिस स्थान पर यह पुल बनाने की योजना है, वहां पर समुद्र की गहराई 300 मीटर है. ऐसे में पुल के टॉवर 700 मीटर ऊंचे बनाए जाएंगे, जिसमें से 300 मीटर टॉवर पानी में होंगे और 400 मीटर पानी के ऊपर रहेंगे.
यह भी पढ़े : mumbai dubai sea bridge : मुंबई से दुबई तक बनाया जाएगा समुद्री पुल
World Longest Bridge प्रोजेक्ट के पूरा होने में संदेह
वर्ष २०२४ तक इस परियोजना के बारे में और कुछ नहीं सुना गया है, और वर्तमान में इसे अनिश्चित काल के लिए निलंबित या रद्द माना जा रहा है। यह ब्रिज कब बनेगा यह कहना मुश्किल है क्योंकि अभी यह प्रोजेक्ट अपने पहले चरण में ही है. इस प्रोजेक्ट को बनाने शुरुआत 16 साल पहले साल 2008 में ही की गई थी, लेकिन अभी तक यमन और जिबूती सरकार ने अल-नूर को आगे बढ़ने की अनुमति देने वाले समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. एक्सपर्ट्स का को इस परियोजना के पूरा में संदेह नजर आ रहा है, इसके पीछे उनका तर्क है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुल को सैकड़ों मील दूर अदीस अबाबा, नैरोबी, जेद्दा, दुबई और रियाद जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए नए राजमार्ग और रेलवे का निर्माण करना होगा, जो काफी मुस्किल भरा काम है






Leave a Reply