Pong dam water level today : Pong Dam से छोड़ा जाएगा 23,300 क्यूसेक पानी

Posted by

 

Pong dam water level today

इंदौरा, 5 अगस्त 2025

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा pong dam से पानी छोड़े जाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। बोर्ड के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को हुई तकनीकी समिति की बैठक (TCM) में लिए गए निर्णय के अनुसार, **6 अगस्त 2025 को दोपहर 5:00 बजे** से **pong dam से अधिकतम 23,300 क्यूसेक पानी** छोड़ा जाएगा। इसमें लगभग **4,000 क्यूसेक पानी स्पिलवे गेट्स** से और शेष **टरबाइनों के माध्यम से** छोड़ा जाएगा।

Pong dam water level today 2025

यह निर्णय लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए लिया गया है, जिससे (pong dam water level today ) डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण बीबीएमबी ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और जल प्रबंधन विभागों को पत्र जारी कर आवश्यक सुरक्षा व बचाव के निर्देश दिए हैं।

 

इसी क्रम में **खंड विकास अधिकारी इंदौरा** द्वारा भी क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से **मंड क्षेत्र** की ग्राम पंचायतों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिन ग्राम पंचायतों को विशेष रूप से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है, उनमें शामिल हैं:

 

**मिलवां, उलहड़ियां, बसंतपुर, बकराडवा, ठाकुरद्वारा, बरोटा, पराल, मलकाना, मंड, मियानी, सनौर, घंडरा, काठगढ़, सुरडवा, पलाख, भोगरवां, बड़ूखर और इंदौरा।**

प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे नदी किनारे या निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतें। पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को समय रहते सूचित करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *