sawan barwal ने राष्ट्रीय खेलों में रचा इतिहास, 5000m और 10,000m दौड़ में बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Posted by

उत्तराखंड के गंगा स्टेडियम में चल रही 38वीं राष्ट्रीय खेलों के दौरान, जोगिंद्रनगर के युवा धावक सावन बारवाल (sawan barwal) ने अपनी जबरदस्त गति और मेहनत से भारतीय एथलेटिक्स में एक नई मिसाल कायम की। sawan barwal ने 5000 मीटर और 10,000 मीटर की दौड़ में दो नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किए हैं, जिससे वह अब गोल्डन बॉय ऑफ इंडिया के रूप में पहचाने जा रहे हैं। सावन ने 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 13:45 सेकंड में दौड़ पूरी की, जो कि 10 साल पुराने 13:54 सेकंड के रिकॉर्ड से 9 सेकंड बेहतर है।sawan barwal jogindernagar

यह रिकॉर्ड उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के दौरान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से तोड़ा और एक नई ऊंचाई हासिल की। इससे पहले, यह रिकॉर्ड राष्ट्रीय स्तर पर 10 साल से कायम था। सावन के कोच गोपाल ठाकुर ने कहा, ह्लसावन ने पिछले कुछ वर्षों में अथक मेहनत की है और इसका परिणाम हमें आज देखने को मिला है।

उनका यह सफलता का सफर कई सालों से चल रहा था, और आज उन्होंने दो रिकॉर्ड तोड़कर भारत के एथलेटिक्स को गर्व महसूस कराया। हम विश्वास करते हैं कि वे 2026 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *