kangra valley में railway सफर के आनंद का अलग ही मजा है

Posted by

कांगड़ा घाटी (kangra valley ) रेलवे, पठानकोट से 164 किमी की दूरी पर कांगड़ा के ऊपर हिमालय क्षेत्र में स्थित है   अगर आप कभी कांगड़ा वैली घूमने आए, तो आपको ट्रेन का सफर जरूर करना चाहिए क्योंकि ट्रेन यात्रा का अपना अलग ही मजा होता है।

कांगड़ा घाटी (kangra valley ) में यात्रा करने का विशेष कारण यह है कि यह हिमाचल ट्रेन लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से चलती है।

kangra valley toy train

ट्रेन की कम गति के साथ, आप कांगड़ा घाटी की सुंदर तस्वीरें देख सकते हैं और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
कांगड़ा घाटी में रेलवे यात्रा के दौरान, आपको छोटी सुरंगें  और कई छोटे और बड़े पुल भी देखने को मिलेंगे
काँगड़ा घाटी में रेल धीमी होने के कारण आप प्रकृति को बहुत ही करीब से देखने आनंद प्राप्त कर सकते हैं काँगड़ा घाटी के दोनों तरफ का नजारा आपको इस रेल यात्रा के दौरान देखने को मिलेगा

पठानकोट से  काँगड़ा घाटी (kangra valley ) तक लगभग आपका 30 रुपये किराया लगेगा  कांगड़ा घाटी में पर्यटक स्थलों  की बात की जाए तो जहां पर काफी ऊंचाई पर आपको कांगड़ा का पुराना किला भी देखने को मिलेगा  किले की ज्यादातर इमारतें काफी पुरानी हो चुके हैं लेकिन फिर भी आपको किले के अंदर देखने को काफी कुछ मिल जाता है
अगर आप किले के अंदर घूमना चाहते हैं तो जहां पर आपको कुछ एंट्री फीस देनी पड़ेगी तभी आपके लिए के अंदर जा सकते हैं  कागड़ा बस स्टैंड से लगभग 3किलोमीटर की दूरी पर आप कांगड़ा माता मंदिर भी घूमने का आनंद ले सकते हैं कांगड़ा माता मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और मंदिर में आप को रहने के लिए आवास की सुविधा भी मिल जाती है और आप अपना काफी समय आसानी से बता सकते हैं

अगर आप कांगड़ा घाटी घूमने आना चाहते हैं तो बरसात के समय में जहां पर आपको रेलवे की यात्रा करने का बहुत ही कम मौका मिल सकता है क्योंकि बरसात के समय रेलवे ट्रैक को ट्रेक को क्षति पहुंच जाती है और कुछ समय के लिए रेल यात्रा बंद कर दी जाती है]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *