mukerian talwara railway line का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे ट्रैक बिछाने का काम शुरू होने के बाद से रेलवे लाइन के 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। daulatpur talwara railway line का निर्माण कार्य पूरा होने पर जहां पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा वहीं क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग एवं आम जनता को भी आने जाने में सुविधा होगी। जहां लोग आसानी से आवागमन कर पाएंगे। वहीं कम खर्चे पर बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ ही पर्यटन, व्यापार एवं रोजगार बढऩे से इस सीमांत एरिया की आर्थिकी की भी सुधरेगी। रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
daulatpur talwara railway line को केंद्र सरकार द्वारा स्पेशल रेल लाइन बनाया गया है
daulatpur chowk to mukerian new railway line के निर्माण और संचालन में कई लोगों को रोजगार मिलेगा। यह रेल लाइन हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए एक महत्त्वपूर्ण विकास परियोजना बनकर सामने आ रही है। भविष्य में रेल लाइन क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में निश्चय ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऊना-तलवाड़ा-मुकेरियां रेल लाइन ( una talwara rail line ) को केंद्र सरकार द्वारा स्पेशल रेल लाइन बनाया है। यह रेल लाइन स्पेशल तो है ही, साथ ही तीन प्रांतों हिमाचल, पंजाब एवं जम्मू के बीच भाग्य रेखा बन कर सामने आएगी।
अद्भुत इंजीनियरिंग कला का नमूना Daulatpur mukerian railway line
दौलतपुर-मुकेरियां रेलवे लाइन परियोजना का कार्य दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन के आगे युद्धस्तर पर चला हुआ है, जो अद्भुत इंजीनियरिंग कला कौशल के नमूने को पेश कर रहा है। जहां दौलतपुर रेलवे स्टेशन के पास उक्त रेल लाइन को ग्राउंड लेवल से नीचे बिछाया जा रहा है। वहीं उसके आगे ग्राउंड लेवल पर और रायपुर मरवाड़ी के पास इस रेल लाइन को पिल्लरों के ऊपर बिछाया जा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और अद्भुत इंजिनियरिंग की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rock Garden Talwara मुख्य आकर्षण का केंद्र || जानिए रॉक गार्डन तलवाड़ा के बारे में रोचक बातें
mukerian talwara railway line तीन राज्यों को जोडक़र रचेगी इतिहास
दौलतपुर चौक तलवाडा रेल लाइन हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन को पंजाब के होशियारपुर जिला में मुकेरियां रेलवे स्टेशन से जोडऩे वाली लगभग 53 किलोमीटर लंबी रेल लाइन जो ऊना-दौलतपुर-तलवाड़ा रेलवे लाइन का हिस्सा है। उक्त रेल लाइन मुकेरियां से जुडऩे के बाद हिमाचल प्रदेश को सीधे जम्मू-कश्मीर को जोडऩे वाली महत्त्वपूर्ण रेल लाइन बन कर विकास एवं सुगमता की नई गाथा लिखेगी।

पर्यटन, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा talwara mukerian railway line
दौलतपुर चौक तलवाड़ा रेल लाइन के मुकेरियां स्टेशन से जुडऩे के बाद तीनों प्रांतों में पर्यटन, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक इस रेल लाइन का उपयोग करके आसानी से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, विशेषकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लोग आसानी से पंजाब के पर्यटन स्थलों के इलावा मां वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी, बाबा बालकनाथ, धार्मिक स्थल मैड़ी, ज्वाला जी व नयनादेवी आदि धार्मिक स्थलों पर आसानी से आवागमन कर पाएंगे। हिमाचल में रेलवे नेटवर्क बढऩे से प्रदेश में पर्यटन के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।






Leave a Reply