Pandoh Dam ने बढाया Pong Dam का जलस्तर,Pong Dam water level update

Posted by

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी पहाड़ी  क्षेत्रों में बीते दिन हुई लगातार भारी बारिश हुयी जिसकी वजह से मलाना डैम भी टूट गया और बादल फटने से शनिवार दोपहर तक पौंग डैम ( Pong Dam water level )का जलस्तर बढ़ कर 1330.44 फुट हो गया है। पहली अगस्त को 1321.07 फुट जलस्तर था। पिछले 48 घंटों में ही pong dam में करीब 9.37 फुट जलस्तर की बढ़ौतरी हुई है। पिछले साल बरसात में 3 अगस्त को 1374.16 फुट जलस्तर हो चुका था।Pandoh Dam water level,Pong Dam water level today

Pong Dam water level update

पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो Pong Dam में अभी तक 44.37 फुट पानी कम है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हिमाचल में बरसात में भारी क्षति हुई थी। अभी उस त्रासदी से लोग उभरे नहीं थे कि गत 48 घंटों में फिर ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने आदि से भारी तबाही होने से हर कोई चिंता में डूब गया है।

Pandoh dam के गेट भी खोल दिए हैं। इससे Pong Dam में पानी की आमद और बढ़ सकती है जबकि अभी पौंग डैम में पानी की आवक 5,681 क्यूसिक है, जबकि 10,814 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। अब देखना यह है कि पंडोह डैम के गेट खोलने से पानी की आमद कितनी बढ़ती है। हालांकि डैम में पानी अभी खतरे के निशान से 60 फुट नीचे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *