सर्टिफिकेट बनाने तहसील गया युवक तहसीलदारनी को दिल दे बैठा

Posted by

–

करैक्टर सर्टिफिकेट बनाने के लिए तहसील में गए युवक का करैक्टर तहसीलदारनी को देखते ही खराब हो गया और युवक तहसीलदारनी को अपना दिल दे बैठा. तहसीलदारनी को देखते ही वह अपना संतुलन खो बैठा और उसके दिल पर उसका कोई नियंत्रण नहीं रहा.

युवक का कहना है कि उसका करैक्टर तहसीलदारनी को देखने के बाद ही खराब हुआ है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उसका करैक्टर बिलकुल ठीक था. हालाँकि जब वह पुलिस रिपोर्ट लेने के लिए पुलिस स्टेशन गया था तो वहां पर भी महिला इंस्पेक्टर को देख कर उसका दिल डोल रहा था. पर वहां उसने किसी तरह अपने दिल पर काबू पा लिया था. पर जैसे ही वह तहसील में पहुंचा और तहसीलदारनी को देखा तो बात उसके काबू से बाहर हो गयी और वह अपने दिल पर नियंत्रण खो बैठा.

करैक्टरलेस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह पहला युवक है जिसका करैक्टर पुलिस स्टेशन से तहसील पहुंचने में ही खराब हो गया. इससे पहले जिस युवक के नाम जल्दी करैक्टर खराब होने का रिकॉर्ड था, उसका करैक्टर महिला एसडीएम को देखकर खराब हुआ था.

नोट: यह खबर पूरी तरह काल्पनिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *